फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Headquarters resonated with anti-government slogans, spies arrested

सरकार विरोधी नारों से गूंजता रहा मुख्यालय,सपाइयों ने दी गिरफ्तारी,कांग्रेस ने फूंका पुतला

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Headquarters resonated with anti-government slogans, spies arrested
फिरोजाबाद। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय सरकारी विरोधी नारों से गूंजता रहा। भाकियू (टिकैत), सपा, प्रसपा एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे। सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल के नेतृत्व में सपा ने प्रदर्शन करने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध करते हुए गिरफ्तारी दी। जसराना क्षेत्र में आप ने प्रदर्शन किया। आंदोलन के मद्देनजर जिला मुख्यालय छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

सपाइयों ने मुख्यालय पर दिया धरना, दी गिरफ्तारी
फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने व गिरफ्तारी के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के नेतृत्व में सपाई जिला मुख्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। इस दौरान सरकार विरोधी नारे सपाई लगा रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मृतकों के परिजनों को दो-दो करोड़ की मदद दी जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर यादव, इंजीनियर सचिन यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, डॉ. संजय यादव, कमलेश यादव, अजीम भाई, योगेश गर्ग, मोहित शर्मा, राम मोहन यादव, आदर्श यादव, जगमोहन यादव, राजकुमार राठौर, खालिद नसीर समेत सैकड़ों सपाई तीन बजे तक धरना स्थल पर बैठे रहे। एसपी सिटी डॉ. मुकेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में गाड़ियां पहुंची तो सपाइयों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन

प्रसपा का प्रदर्शन,एक-एक करोड़ दें मुआवजा
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण राजपूत, प्रदेश महासचिव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू के नेतृत्व में मुख्यालय के बाहर धरना दिया। डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय कुमारचंद्र ज्वालिया एवं सतेंद्र कुमार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने उनको पुत्र को जेल भेजने के साथ दोषी पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने,घटना की निष्पक्ष जांच व मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायता एवं प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में इंजीनियर राजकुमार यादव, विपिन यादव, अर्जुन चौधरी, अनुज प्रताप सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को दें 25-25 लाख रुपये की सहायता
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक टिकैत) के जिलाध्यक्ष प्रेमअतुल यादव के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। मृतक किसान परिवारों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। घायलों को 25-25 लाख की सहायता देने की मांग रखी। कहा कि यदि राकेश टिकैत को मृतकों के परिजनों से नहीं मिलने दिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा को दिया। प्रदर्शन में सतीश यादव, छोटे सिंह यादव,अनूप यादव, चरन सिंह यादव शामिल थे। संवाद
किसान महिलासभा की मंडल अध्यक्ष की तबियत बिगड़ी
फिरोजाबाद। मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान किसान महिला सभा की मंडल अध्यक्ष श्रीदेवी की अचानक तबियत खराब हो गई। अचेत होने की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंच गए। तत्काल उपचार के लिए गाड़ी से ले गए। होश में आने के बाद वह दोबारा धरना स्थल पर आईं। संवाद
मुख्यालय चौकी पर कैंप किए रहे अफसर
फिरोजाबाद। डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन चल रहे थे तो वहीं जिला मुख्यालय चौकी पर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल,एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह,एसपी देहात डा.अखिलेश नारायण सिंह,एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र,नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह,सीओ सदर हीरालाल कनौजिया सहित भारी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी के साथ कैंप किए हुए थे। संवाद
आप कार्यकर्ताओं ने किया तहसील पर प्रदर्शन
जसराना। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तहसील पर प्रदर्शन कर मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी एवं घटना की सीबीआई जांच कराने को लेकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। आप के विधानसभा प्रभारी अमित गौरव यादव ने कहा तीनों काले कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग कर रहे किसानों पर आए दिन अत्याचार एवं बर्बरता की जा रही है। प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह, राजबहादुर, सुरजीत यादव, अतुल आदि मौजूद रहे। संवाद
कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला,मुख्यालय पर प्रदर्शन
फिरोजाबाद। लखीमपुर-खीरी की घटना के बाद पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पंडित मनोज भटेले, मनीष द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह जुरैल, दुष्यंत धनगर शामिल थे। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर के नेतृत्व में सुहागनगर चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रकाश निधि गर्ग, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष वक़ार ख़ालिक़, चांद कुरैशी, नूरूल हुदा लाला राइन गांधी, मनीष पचौरी, मधु यादव, सौरभ पोरवाल, वक़ार अहमद मौजूद रहे। संवाद

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सुहाग नगर चौराहे पर पुतला दहन किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पुतला दहन कर रहे कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दक्षिण विकास कुमार अन्नी का कहना है कि पुतला दहन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
50 सपाई हिरासत में लिए,बाद में किया रिहा
मुख्यलाय पर प्रदर्शन कर रहे 50 सपाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में भेजा गया था। लेकिन बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
-हीरालाल कनौजिया सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed