{"_id":"6839f393fbbeae7d1e06a207","slug":"head-of-agriculture-department-of-js-university-arrested-from-farrukhabad-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-149328-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जेएस यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर विभागाध्यक्ष फर्रुखाबाद से गिरफ्तार, फर्जी अंकतालिका देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेएस यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर विभागाध्यक्ष फर्रुखाबाद से गिरफ्तार, फर्जी अंकतालिका देने का आरोप
Sat, 31 May 2025 10:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 31 May 2025 10:24 AM IST
सार
जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री प्रकरण में वांछित चल रहे कृषि संकाय विभाग के विभागाध्यक्ष को फर्रुखाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री प्रकरण में वांछित चल रहे कृषि संकाय विभाग के विभागाध्यक्ष को शिकोहाबाद पुलिस ने फर्रुखाबाद में उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों को फर्जी अंकतालिका देने के आरोप हैं। पुलिस ने पकड़े गए विभागाध्यक्ष का मेडिकल करवाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
फर्जी डिग्री प्रकरण में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा के जयपुर जेल में बंद होने के बाद थाना शिकोहाबाद में बुलंदशहर जनपद के छात्र दीपांशु गिरी एवं अन्य छात्रों ने दो केस दर्ज कराए थे। जिसमें उनका आरोप था कि उपरोक्त दोनों के अलावा डॉ. पीएस यादव, निदेशक गौरव यादव, यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर विभाग के विभागाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने मोटी रकम लेकर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी अंकतालिका छात्रों को दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी जांच कराने के दौरान विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय का ताला लगाकर पूर्व में जेएस यूनिवर्सिटी से फरार हो गए थे। लगभग पिछले दो माह से फरार चलने के दौरान विभागाध्यक्ष समेत अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी थी। शुक्रवार सुबह थाना शिकोहाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर अनुज राणा एवं उनकी टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से जनपद फर्रुखाबाद में आरोपी की ससुराल में दबिश दी।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सुबह साढ़े छह बजे करीब आरोपी उमेश मिश्रा उर्फ उमेश बाबू निवासी गांव कपराहा थाना हैदराबाद तहसील गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी, हाल निवासी गांव हरसिंहपुर थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद को उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया है। जिसका मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।