फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hanuman Jayanti procession Festival debut with Ram

श्रीराम शोभायात्रा के साथ हनुमज्जयंती महोत्सव का आगाज

Fri, 15 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti procession Festival debut with Ram
श्रीराम शोभायात्रा के साथ हनुमज्जयंती महोत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की धूम रही। हनुमान मंदिरों पर भव्य ही फूल बंगला सजाए गए। फूल बंगला के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

भगवान राम की शोभायात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर आयुक्त रामौतार रमन, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह एवं एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। सबसे आगे नगाड़े वादक घुड़सवार चल रहे थे। उसके पीछे बैंडबाजे धार्मिक भजन गाते नजर आए। मुख्य डोला सबसे अंत में था। शोभायात्रा घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, मोहल्ला गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड से अग्रसेन चौक होते हुए जानकी द्वार पर पहुंची। हनुमान मंदिर के पंडित जगजीवन राम मिश्र इंदौजी महाराज ने ही ध्वजारोहण करके श्री हनुमान जयंती के कार्यक्रमों की शुरूआत की। शोभायात्रा हनुमान रोड मुहल्ला दुली चौराहा, मुहल्ला चौबान, शेख लतीफ, चौकी गेट होती हुई मंदिर श्री राधाकृष्ण होती हुई वापस मंदिर पहुंची। नगर के कोटला रोड स्थित योग साधन आश्रम में ही योग योगेश्वर प्रभू रामलाल जी महाराज का जन्मोत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया। महंत देशमुख ब्रह्मचारी के निर्देशन में मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ के ही साथ भजन कीर्तन एवं प्रसाद का वितरण किया। रमण टाट बाबा आश्रम प्रांगण में रामनवमी के मौके पर हवन यज्ञ के साथ ही पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला
श्री हनुमज्जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में बड़े हनुमान मंदिर प्रांगण में भगवान राम का भव्य फूल बंगला सजा। ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य महंत पंडित जगजीवन राम मिश्र इंदौजी महाराज, महंत राजेंद्र शर्मा के सानिध्य में जन्मोत्सव के कार्यक्रम हुए। दोपहर 12 बजे के पश्चात भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। भव्य फूल बंगला पंडित जुगल किशोर शर्मा वृंदावन वालों के निर्देशन में सजाया गया। 19 अप्रैल को दिन में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed