{"_id":"59d561459d141fb8eb992413d6f2ce25","slug":"growth-was-miffed-to-see-shambles-transport-md-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास का बुरा हाल देख खफा हुए राेडवेज के एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास का बुरा हाल देख खफा हुए राेडवेज के एमडी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की समीक्षा और जिले का हाल जानने पहुंचे सीएम के दूत अव्यवस्थाओं से आहत दिखे। विकास का बुरा हाल देखकर अधिकारियों से खफा हुए तो विभागीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई। अफसरों को कार्य की गुणवत्ता सुधारने तथा सड़कों के किनारे पेड़ पौधे लगाने को प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व जिले के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय का फर्श टूटा देख नाराजगी व्यक्त की। आश्रम पद्धति स्कूल के भवन की हालत को खस्ताहाल देख डीआईओएस को व्यवस्थाएं ठीक कराने एवं साफ-सफाई की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके बाद बजीरपुर जेहलपुर स्थित आश्रम पद्धति स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। समाज कल्याण विभाग से संचालित स्कूल के भवन की हालत काफी खस्ताहाल होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को ऊपर वाला भी माफ नहीं करेगा। प्लास्टर में सीमेंट ऐसे डाला मानों कि प्रसाद छिड़का हो। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी की सड़कों को गुणवत्तायुक्त बनाने तथा उनके किनारे पौधे रोपित करने के निर्देश दिए। साफ कहा कि पेड़ नहीं लगाओगे तो पारा 50 पहुंच जाएगा। कहा, परिवार बढ़ाने से कोई पुण्य नहीं होगा। बच्चे यदि 18 के पार हैं तो फिर पेड़ पौधे लगाओ यही पुण्य होगा। डीएम विजय किरन आनंद ने एक्शईएन को कार्ययोजना भेजने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई योजना की चार सड़कों के लिए धन नहीं मिलने पर उन्हें किसी दूसरी योजना से बनाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र भवन को संचालित करने व कुपोषण को मिटाने, पेयजल की व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। जिले में सात हजार हैंडपंप रिबोरयुक्त होने पर डीएम ने ग्राम पंचायत को कार्यदायी संस्था से बनाने का भी सुझाव रखा। अफसरों को शासन की गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। सीडीओ सुजीत कुमार, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम जसराना अमित सिंह, डीएसटीओ अशोक कुमार, डीएसओ शरद कुमार स्वर्णकार, एक्शईएन पीडब्ल्यूडी केसी यादव के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
सत्तादल की बसों पर मेरा बस नहीं
विकास कार्यों की समीक्षा करने शिकोहाबाद पहुंचे प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम पत्रकारों से बात करते हुए तल्ख हो गए। सपा का झंडा और निशान लगाकर घूम रहीं डग्गामार बसों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबको पता है कि बसें सत्तादल की हैं इन बसों पर मेरा बस नहीं है। प्रदेश भर में 500 करोड़ की चपत लग रही है।
विज्ञापन
मीटिंग छोड़ किसानों के आंदोलन को दौड़े अफसर
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम की समीक्षा बैठक से विद्युत एवं सिंचाई विभाग के अफसरों को बीच में ही जाना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयोजक भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में किसानों के आंदोलन करने एवं चक्का जाम की खबर लगातार डीएम विजय किरन आनंद के पास आ रही थी। किसानों के आंदोलन को ही ध्यान में रखते हुए डीएम ने मीटिंग के मध्य ही एक्शईएन ग्रामीण आरबी राय एवं एक्शईएन सिंचाई विभाग को तुरंत ही जाने के निर्देश दिए। डीएम एसडीएम टूंडला से वहां की स्थिति की अपडेट ले रहे थे।