फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   govtt. school up,primary pathshala up,primary pathshala exam,exam in up,UP school

प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों की होगी ऑफलाइन परीक्षा

Sun, 21 Mar 2021 07:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
govtt. school up,primary pathshala up,primary pathshala exam,exam in up,UP school
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय स्कूलों का पूरा सत्र छुट्टियों के बीच गुजर गया। अब विभाग ने वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार 25 और 26 मार्च को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा शुरु होने से एक घंटा पूर्व ही सभी विद्यालयों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीते एक वर्ष से कोरोना वायरस के कारण 11 माह तक परिषदीय स्कूलों में क क्षाएं नहीं चलीं। जिन बच्चों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन था, वह ऑनलाइन क्लासेज में पढ़ते रहे। हालांकि महज दस फीसदी छात्र ऐसे थे, जिनकी ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा सकी। पढ़ाई न होने के कारण पहले परीक्षा नहीं होने का अनुमान लगाया जा रहा था। अब महानिदेशक विजयकिरण आनंद ने परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की बहुविकल्पीय परीक्षा होगी। जूनियर कक्षाओं में डेढ़ घंटे तक प्रश्न हल करना होगा। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 30 मिनट की कराई जाएगी।
विज्ञापन

मूल्यांकन भी जल्द कराया जाएगा
फिरोजाबाद। कक्षा आठवीं तक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर होगा। यहां विद्यार्थियों के कार्ड बनाए जाएंगे। विद्यालय प्रबंध समिति की मौजूदगी में रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हुई परीक्षा की तैयारियां
महानिदेशक का पत्र आने के बाद परीक्षाओं की तैयारियां शुरु हो गई हैं। प्रश्न पत्र बनाने के लिए टीम गठित कर दी है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार ही परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षा का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed