फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   government gave the green light Sirsaganj tehsil

सिरसागंज तहसील को शासन ने दी हरी झंडी

Wed, 20 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 20 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज तहसील के बदले स्वरूप पर बुधवार को लखनऊ में काफी मंथन के बाद शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी। एक सप्ताह पूर्व राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस नई तहसील पर सहमति प्रदान की थी। कैबिनेट की मुहर के साथ ही यह तहसील शीघ्र ही अपने अस्तित्व में आ जाएगी।
विज्ञापन

सिरसागंज को पांचवीं तहसील का दर्जा देने से पहले प्रस्ताव में सिरसागंज क्षेत्र में शिकोहाबाद तहसील के 215 गांवों शामिल किया था। पुरानी तहसील में मात्र 73 गांव शेष थे। इसकी पूर्ति जसराना एवं सदर तहसील के गांवों को ही जोड़कर करने की प्लानिंग थी। शिकोहाबाद, जसराना व सदर तहसील में विरोध हुआ था। शासन ने आखिर इसे वापस भेजा। प्रशासन के नए प्रस्ताव के तहत जसराना ब्लाक से कोई गांव शिकोहाबाद या सदर तहसील में शामिल नहीं होगा। सदर तहसील के गांव यथावत रहेंगे। शिकोहाबाद ब्लाक के साथ मदनपुर ब्लाक की डाहिनी न्याय पंचायत से जुड़े गांव शिकोहाबाद तहसील में रहेंगे। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा सिरसागंज तहसील में अरांव ब्लाक को पूरा व मदनपुर ब्लाक की डाहिनी न्याय पंचायत को छोड़कर शेष हिस्सा सिरसागंज का हिस्सा बनेंगे। खैरगढ़ ब्लाक 50 -50 प्रतिशत शिकोहाबाद व जसराना तहसील में रहेगा। गत दिवस राजस्व परिषद की लखनऊ में हुई बैठक में मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर व डीएम विजय किरन आनंद शामिल हुए थे। इसमें परिषद ने हरी झंडी दी थी। बुधवार को शासन ने हरी झंडी मिलने की चर्चा रही।
विज्ञापन


सिरसागंज तहसील एक नजर में......
कुल क्षेत्रफल         49475 हेक्टेयर
गांव की संख्या       167
ब्लाक               अरांव पूर्ण, मदनपुर आंशिक
कुल जनसंख्या       342356
कृषि योग्य भूमि      35912 हेक्टेयर
कुल गाटा संख्या     62114
खातों की संख्या      31340
लेखपाल              47
राजस्व निरीक्षक      03
संग्रह अमीन          14
थाना                  एक पूर्ण, दो आंशिक
- तहसील एवं आवासीय भवन निर्माण को 700.36 लाख की डिमांड की।
- 25 लाख व्यवस्थाओं के लिए एवं 371 लाख रुपया प्रति वर्ष वेतन को जरूरत होगी।
- एक एडीएम, एक तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, तीन कानूनगो होंगे तैनात।
सिरसागंज वासियों में दौड़ी खुशी की लहर
बोले अब मिलेगी सिरसागंज को विकास को रफ्तार
जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया

ठा.आनंद सिंह ने कहा तहसील का दर्जा मिलना बहुत ही जरूरी था। क्योंकि सिरसागंज में न तो रेलवे स्टेशन था और न ही सिरसागंज का बस स्टैंड कभी अपना स्वरूप ले सका। तहसील बनने से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता प्रवीन चतुर्वेदी ने कहा कि सिरसागंज के नवीन तहसील बनने से नगर को नया प्रशासनिक अमला मिलेगा और क्षेत्र सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के रूप में भी सक्षम होगा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ठा.अविनाश सिंह भोले ने कहा कि तहसील का दर्जा मिलना व्यापारियों के लिए काफी लाभप्रद है। व्यापारियों को फीरोजाबाद और शिकोहाबाद तक दौड़ नहीं लगानी होगी।


पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सपा नेत्री सरोज शर्मा ने कहा कि सिरसागंज वासियों को सपा सरकार का सबसे बड़ा तोहफा है। किसानों को खसरा खतौनी के लिए कहीं भगना नहीं पडे़गा और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में नगर के कई विकास कार्य तेजी के साथ पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed