फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Govardhan Puja was celebrated with great pomp and show, Annakut was served in temples and homes.

Firozabad News: धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, मंदिरों और घरों में लगा अन्नकूट का महाभोग

Wed, 22 Oct 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja was celebrated with great pomp and show, Annakut was served in temples and homes.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
हर ओर गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंजे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर लोगों ने बुधवार को घरों और प्रमुख मंदिरों में गोवर्धन महाराज का पारंपरिक पूजन धूमधाम से किया। इस पर्व पर भगवान कृष्ण को छप्पन भोग के प्रतीक, अन्नकूट का महाभोग लगाया गया, जिसके बाद जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ। गोवर्धन पूजा ने शहर के धार्मिक माहौल में मिठास घोल दी, हर ओर गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंजे।

सुबह से ही गोवर्धन पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से स्याहू माता की पूजा-अर्चना की और फिर गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज के स्वरूप की स्थापना की। दिन भर लोगों ने परिक्रमा कर और जयकारे लगाकर गोवर्धन पर्वत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। शहर की कॉलोनी, मोहल्लों में सामूहिक रूप से पार्क, सार्वजनिक स्थानों पर गोवर्धन महाराज के स्वरूप गाय के गोबर से बनाए गए। सुबह से ही महिलाएं इस काम में जुट गईं। इसके बाद लोगों ने अपने परिजन के साथ सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाते हुए पूजन किया। अन्नकूट का भोग लगाया। इसके बाद अन्नकूट को प्रसाद के रूप में वितरण किया।
विज्ञापन





बिहारीजी मंदिर में लकड़ी की मेज पर गोवर्धन महाराज का भव्य स्वरूप बनाया

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कृष्णापाडा स्थित बिहारी जी मंदिर में लकड़ी की मेज पर गोवर्धन महाराज का भव्य स्वरूप बनाया गया, जिसे लाल पोशाक धारण कराई गई। शाम 5 बजे के बाद मंदिर महंत मुन्नालाल शास्त्री सहित अन्य पुजारियों ने विधि-विधान से आरती कर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। द्वारिकाधीश मंदिर में करीब चार फीट लंबाई का गोवर्धन महाराज का स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के महंत अभिषेक गौड़ ने उनका मनमोहक शृंगार किया। शाम 7 बजे महाआरती के बाद अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। राधा मोहन मंदिर, मोहल्ला दुली में स्टील की परात पर ढाई फुट के गोवर्धन महाराज का स्वरूप तैयार किया गया। मंदिर महंत पंडित मोहित शास्त्री के निर्देशन में सामूहिक आरती का आयोजन हुआ। इधर, राधाकृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज का स्वरूप तैयार किया और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed