{"_id":"64909c09b8e85b8efc0af279","slug":"glass-exporters-and-artisans-busy-preparing-for-noida-expo-mart-firozabad-news-c-25-1-194877-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नोएडा एक्सपो मार्ट की तैयारी में जुटे कांच निर्यातक व हस्तशिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नोएडा एक्सपो मार्ट की तैयारी में जुटे कांच निर्यातक व हस्तशिल्पी
Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले एक्सपो-मार्ट से फिरोजाबाद के कांच उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को खासी उम्मीदें हैं। एक्सपो मार्ट में इस बार ओडीओपी योजना के तहत चिह्नित प्रदेश के सभी 28 जिलों के प्रमुख उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। कांच उद्यमियों के अनुसार एक्सपो मार्ट से करीब 250 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसमें 140 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ओडीओपी योजना के तहत चिह्नित प्रदेेेश के सभी 28 जिलों में तैयार होने वाले खास किस्म के उत्पादों की मांग बढ़ाने के लिये प्रदेश सरकार ईपीसीएच के माध्यम से सितंबर माह में आयोजित पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन करेगी। यूपीआईटीएस मार्ट नोएडा के नाम से आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस मेला में फिरोजाबाद निर्मित कांच, चूड़ी और हस्तशिल्प आइटम के स्टॉल लगेंगे। फिरोजाबाद के कांच उद्यमियों ने मेला आयोजन के मद्देनजर अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। कांच उद्यमियों और हस्तशिल्पियों द्वारा यूरोप, दक्षिणी अफ्रीकी देशों के अलावा अरब देशों में मांग वाले आइटम तैयार कराने पर जोर दे रहे है। कांच उद्यमियों के अनुसार 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित मेले में 140 देशों के कारोबारी प्रतिभाग को आएंगे। इस मेला से कांच उद्योग जगत को लगभग 250 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर मिलने की उम्मीदें हैं।
-- -
इन देशों से ऑर्डर मिलने की उम्मीद
गुणवत्ता पूर्ण कांच आइटम तैयार करा रहे शहर के उद्यमियों को स्वीडन, डेनमार्क, अमेरिका, स्वीटजरलैंड, फ्रांस, इजराइल, इंग्लैंड, जापान के अलावा अरब देशों के कारोबारियों से हैगिंग लाइट, किचिन वेयर, होटल डेकोरेशन आइटम, कांच निर्मित बाथरूम एसेसरीज, होम डेकोरेशन आइटम, क्रिसमस बॉल, क्रिसमस ट्री जैसे आइटमों के भरपूर ऑर्डर मिलने की उम्मीद हैं।
-- -
यूपी सरकार व ईपीसीएच के माध्यम से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में ओडीओपी योजना के तहत चिहिंत जिलों के उद्यमियों को स्टॉल लगाने का मौका देना अच्छी पहल है। इससे कांच उद्योग जगत को बढ़ावा मिलेगा। हमें उम्मीद है कि एक्सपो मार्ट नोएडा के जरिए करीब 250 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर हाथ लगेंगे।
विज्ञापन
मुकेश बंसल टौनी अध्यक्ष द एक्सपोर्ट एसोसिएशन
-- --
हमारा प्रयास कि एक्सपो मार्ट में निर्यातकों के अलावा ग्लास डेकोरेशन और हस्तशिल्प आइटम के लिए अलग से स्टॉल आवंटित हो। इसके लिए हम प्रयास भी कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कारोबारी दृष्टि से अति महत्वपूर्ण एक्सपो मार्ट में फिरोजाबाद से ज्यादा से ज्यादा कांच उद्यमी व निर्यातक प्रतिभाग करें।
पंकज निर्वाण उपायुक्त उद्योग