फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass businessman hangs himself around his neck, dies

Firozabad News: कांच कारोबारी ने गले में कसा फंदा, मौत

Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
Glass businessman hangs himself around his neck, dies
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत एक कांच कारोबारी ने मानसिक अवसाद के चलते गले में फंदा कस लिया। कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना पुलिस के अनुसार घटना के बाबत परिजन को कोई तहरीर नहीं दी है।सचिन (26) मोहल्ला जैन नगर आगरा गेट का निवासी था। शुक्रवार की दोपहर सचिन ने घर में अपने कमरे में जाकर संदिग्ध परिस्थिति में गले में फंदा कस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन में हड़कंप मच गया। घर में चीख पुकार मच जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। एसओ उत्तर वैभव कुमार सिंह के मुताबिक युवक ने संभवत: मानसिक तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। परिजन की ओर से घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई। कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
पिटाई में घायल की उपचार के दौरान मौत
खैरगढ़। मान सिंह निवासी बाल्मीकि बस्ती खैरगढ़ कस्बा में ही परचूनी की दुकान चलाता था। बीते 17 मार्च को पड़ोसी गिरीश चंद्र व उसके पुत्रों ने किसी बात लेकर हुई कहासुनी के बाद मानसिंह को पीट दिया था। इससे मानसिंह को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शुक्रवार को आगरा में उपचार के दौरान मानसिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मानसिंह के भतीजे ने घटना के बाबत आरोपी गिरीश चंद व उसके दो पुत्रों के विरुद्ध थाना खैरगढ़ में मुकदमा पंजीकृत कराया था। एसओ खैरगढ़ ज्ञानेंद्र सोलंकी के अनुसार मान सिंह की मौत के मामले में आरोपी पक्ष के विरुद्ध दर्ज मुकदमा को हत्या में तरजीम किया गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed