{"_id":"6adb4a7149f537d52e05240a","slug":"get-your-name-added-to-the-electoral-roll-blos-will-be-present-at-all-booths-today-firozabad-news-c-169-1-mt11005-188751-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं, आज सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं, आज सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
Fri, 23 Oct 2026 05:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान, छूटे हुए युवा और नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावली में छूटे हुए युवा मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जो युवा मतदाता पहली बार मतदान सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं या जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, वे फॉर्म संख्या-6 भरकर सीधे बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।
सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि प्रशासन का यह प्रयास है कि कोई भी पात्र युवा या नागरिक मतदान सूची से वंचित न रहे।
ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं आवेदन
ऑफलाइन माध्यम के अलावा जो नागरिक बूथ पर जाने में असमर्थ हैं, वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम का भी उपयोग कर सकते हैं। मतदाता निर्वाचन आयोग के आधिकारिक ईसीआई नेट मोबाइल एप के माध्यम से भी फॉर्म-6 भरकर आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र युवाओं से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।