फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gayatri Mantra is called all the gods

गायत्री मंत्र से होता है सभी देवी-देवताओं का आह्वान

Thu, 14 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Mantra is called all the gods
गायत्री महायज्ञ का बड़ा महत्व है। गायत्री मंत्र 24 अक्षरों से बना  है। इस मंत्र में सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। हर एक मंत्र के अक्षर में एक-एक देवी का अवतार होता है। यह बात प्रज्ञा पुराण एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान आचार्य रामकेवल ने नगला दल एटा रोड स्थित ठा. बलवीर ग्लोबल एकेडमी पर प्रवचन करते हुए कही। महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों के लिए दिन रात दौड़ लगाता है। लेकिन उसे सच्चे सुख की अनुभूति नहीं होती। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को गायत्री प्रज्ञापीठ आचार्य श्रीराम शर्मा, भगवती देवी शर्मा के आशीष एवं गुरू दक्षिणा दिलाने की परंपरा का निर्वाह किया। इसके बाद इस धार्मिक  अनुष्ठान में कार्यकर्ता गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक धर्मवीर सिंह चौहान, डा. केवी सिंह चौहान, ब्रजवीर सिंह चौहान, डा. अभिषेक चौहान एवं गायत्री परिवार घिरौली ने सभी श्रद्धालु से अपील की है कि धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर धार्मिक लाभ प्राप्त करें। शीला धाकरे, क्षमा चौधरी, नीरज सिंह, अरविंद सिंह चौहान, चरन सिंह, खचेर सिंह, सोवरन सिंह, रामप्रकाश सिंह, राजपाल सिंह, रनवीर सिंह, जगवीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed