फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gauge of power-water shortage in farmer's day

किसान दिवस में गूंजी बिजली-पानी की किल्लत

Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gauge of power-water shortage in farmer's day
बैठक लेती डीएम।
 प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रथम किसान दिवस में बिजली और पानी की समस्याएं हावी रहीं। किसानों ने सिरसा, सेंगर नदियों की खोदाई कराने, हाथरस-फिरोजाबाद रजबहा में टेल तक पानी पहुंचाने का मामला रखा। किसानों को नई तकनीक का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाने की कई जानकारी वैज्ञानिकों ने दी।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस नारखी ब्लाक में राजेशप्रताप सिंह कहा कि ट्रिपिंग के कारण आपूर्ति बाधित होती है। पलिया खुर्द के किसान ने कहा कि मुस्तफाबाद फीडर से एक पखवाड़े से महज दो फेस ही बिजली के आ रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती है। डीएम नेहा शर्मा ने विद्युत एक्सईएन को सुधार के निर्देश दिए। नारखी क्षेत्र के किसानों ने सिरसा एवं सेंगर नदी की मनरेगा योजना से खोदाई कराने की मांग की। केशव शर्मा आकलपुर दामोदरपुर, मनोज भारद्वाज बछगांव ने हाथरस-फिरोजाबाद माइनर में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा इससे फिरोजाबाद शहर में जलस्तर बढ़ेगा। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने किसानों को नई तकनीक के प्रयोग पर जोर दिया। मत्स्य विभाग के श्रीकिशन शर्मा ने विभाग की योजनाएं, सीबीओ ने पशुपालन की जानकारी दी। इसमें जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कृषि निवेश के बारे में किसानों को नई जानकारी दी। संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आवेश यादव, एक्सईएन नलकूप बनवारीलाल, एलडीएम सुरेंद्र कुमार, आरबी राय एक्सईएन विद्युत, कृषि रक्षाधिकारी योगेंद्र कुमार, बीएसए प्रथम केआर वर्मा, कृषि वैज्ञानिक सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed