फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gareeb rath

गरीब रथ का इंजन फेल

Sun, 08 Dec 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
gareeb rath
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर मितावली स्टेशन के निकट गरीबरथ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया। इसके चलते पीछे आ रहीं शताब्दी व राजधानियों सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम 6:30 बजे करीब की है। आनंद विहार से चलकर रांची जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। ट्रेन मितावली स्टेशन के निकट पहुंची, तभी अचानक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते इंजन ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने इंजन को सही करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

चालक ने तत्काल ही घटना की जानकारी टूंडला मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी। अधिकारियों ने पीछे आ रहीं राजधानियों सहित सभी ट्रेन पिछले स्टेशनों पर रोक दीं। इसके साथ ही ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन चलाने के निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली पटना राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस एवं पूर्वा एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed