फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gang of criminal Ramu who killed with betel nut registered

Firozabad News: सुपारी लेकर हत्या करने वाले अपराधी रामू का गैंग रजिस्टर्ड

Sat, 09 May 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gang of criminal Ramu who killed with betel nut registered
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने मारपीट और सुपारी लेकर हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले रामू गैंग को सूचीबद्ध करते हुए उनका गैंग पंजीकरण किया है।
विज्ञापन


सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नगला विष्णु क्षेत्र के शातिर अपराधी रामू को गैंग लीडर घोषित किया गया है। थाना लाइनपार पर इस गिरोह को गैंग संख्या डी-88/2026 के रूप में पंजीकृत किया गया है। यह गिरोह संगठित होकर मारपीट और हत्या जैसी वारदातों के जरिए अवैध धन अर्जित करने और समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त था। गैंग में लीडर रामू निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार, सदस्य लक्ष्मण निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार, भोला उर्फ कृष्णा निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार, फैली उर्फ रामनरेश निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार, राहुल निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार शामिल हैं। गैंग लीडर रामू और मुख्य सदस्य लक्ष्मण के खिलाफ थाना लाइनपार में करीब 12-12 प्राथमिकी दर्ज गंभीर धाराओं के दर्ज हैं। इस गिरोह पर पहले से ही हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कार्रवाई चल रही है। इस गैंग के सभी पांचों सदस्यों की निगरानी थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम द्वारा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed