फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fraud of two and half lakh rupees from brothers in name of online business in Firozabad

Firozabad News: ऑनलाइन व्यापार के नाम पर भाइयों से ठगे ढाई लाख, पैसे वापस मांगे तो देने लगा धमकी

Thu, 11 May 2023 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 08:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ऑनलाइन व्यापार के नाम पर भाइयों से ढाई लाख रुपये की ठगी की गई। पैसे वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा।

विज्ञापन
Fraud of two and half lakh rupees from brothers in name of online business in Firozabad
Firozabad News: ऑनलाइन व्यापार के नाम पर भाइयों से ठगे ढाई लाख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में साइबर ठग लोगों को मोबाइल पर विविध प्रकार के लालच और झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही घर बैठे ऑनलाइन व्यापार करने का झांसा देकर दो सगे भाइयों से ढाई लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगर के गणेश नगर कालोनी निवासी विपिन कुमार के पास नवंबर 2022 में ऑनलाइन व्यापार करके हजारों रुपये कमाने को लेकर फोन आया था। फोन करने वाले ने उनका पता पूछकर उन्हें एग्रीमेंट के लिए कुछ दस्तावेज भेजे थे। उन्होंने हस्ताक्षर कर कागजात वापस भेज दिए। 

विज्ञापन

क्यू नेट के माध्यम से की खरीदारी

कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। इसके बाद पता लगा कि जितेंद्र शर्मा नामक युवक ने उनके खाते से क्यू नेट के माध्यम से 84,990 रुपये की खरीदारी कर ली है। जब उन्होंने फोन पर बात की तो, उसने रुपये वापस आने की बात कहते हुए उन्हें चुप करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस मांगे तो देने लगा धमकी

इसके बाद भाई कुलदीप को भी व्यापार में जोड़ने की बात कहते हुए 15 फरवरी 2023 को डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। वह हर रोज जूम पर ऑनलाइन मीटिंग भी लेता था। 10 दिन बिजनेस की ट्रेनिंग भी दी गई थी। वह अन्य लोगों को भी जोड़ने को दबाव बना रहा था। इसके बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। 

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई 

पीड़ित विपिन ने जितेंद्र शर्मा निवासी मेट्रो रेजीडेंसी टावर ए, जंक्शन मल, नेटिवली, कल्याण, ईस्ट मुंबई रेलवे महाराष्ट्र के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed