फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four including woman killed in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित चार की मौत

Wed, 16 Feb 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four including woman killed in road accidents
फिरोजाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सकी है। शव की पहचान के लिए नसीरपुर पुलिस प्रयास कर रही है। जबकि अन्य तीन शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आया सचिन
नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी 17 वर्षीय सचिन कुमार ताऊ के बेटे उत्तम प्रताप के साथ बाइक से सोमवार शाम करीब छह बजे फिरोजाबाद सामान लेने आ रहा था। शहर के बाहर से गुजर रहे हाईवे पर बैंदी गांव के समीप डीसीएम की चपेट में आने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उत्तम प्रताप बाल-बाल बच गया। सचिन दो भाईयों में बड़ा था। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्दु कर दिया।
विज्ञापन

बस की चपेट में आई स्कूटी
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नानेमऊ के समीप सोमवार की शाम को प्राइवेट बस की चपेट में आने से कमलेश देवी (60) निवासी फतेहपुर, करखा घायल हो गईं थीं। मंगलवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कमलेश देवी के पति अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह स्कूटी से पत्नी के साथ ननद सुनीता निवासी अध्यापक नगर सिरसागंज के घर गृहप्रवेश में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान निजी बस ने टक्कर मार दी थी। इसमें घायल हुई पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में परिजन ने की पहचान
सोमवार शाम को सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। लापता युवक की खोजबीन करते हुए परिजन मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक की पहचान 32 वर्षीय अवधेश निवासी नौशहरा के रुप में की गई। शव की पहचान मृतक के भाई सर्वेश और भाभी नीलम ने की। सर्वेश ने बताया पत्नी और बेटे की मौत के बाद अवधेश मानसिक रुप से परेशान रहता था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से निकला था।

बुलेट में मारी टक्कर, नहीं हुई शिनाख्त
सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार 22 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरगनपुर की पुलिया के समीप हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ का कहना है कि युवक की मौत सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed