फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four including public service center in-charge filed a case of fraud

जनसेवा केंद्र प्रभारी समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four including public service center in-charge filed a case of fraud
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र बैंक ऑफ इंडिया के प्रभारी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जनसेवा केंद्र प्रभारी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नसीरपुर गांव निवासी रामरती देवी पत्नी स्व. किशनलाल यादव ने बताया कि उनका पति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मौत के बाद उन्हें पारिवारिक पेंशन मिलती थी। उनका बचत खाता बैंक ऑफ इंडिया शाखा लाछपुर बैंक में है। पीड़िता का कहना है कि बैंक की फ्रेंचआईजी (जन सेवा केंद्र बैंक ऑफ इंडिया) गांव के ही संतोष कुमार के पास है।
विज्ञापन

आरोप है कि वह खाते से पैसा निकालने जाती है तो संतोष दो बार अंगूठा लगवाकर पैसे निकाल लेता है। उसने कई हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पासबुक की एंट्री कराई तो उसके खाते में निकाली गई रकम की हकीकत सामने आई। पीड़िता ने जनसेवा केंद्र संचालक से रुपये वापस करने के लिए कहा तो उसने एक बार नौ हजार रुपये वापस कर दिए। बाद में अन्य रुपयों की मांग की गई तो उसने अपने भाई, भतीजे के साथ गाली गलौज कर उसे व उसका बेटा प्रीतम को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed