फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four employment servants condition deteriorates at Hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे चार रोजगार सेवकों की हालत बिगड़ी

Sun, 01 Mar 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 Mar 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
 मानदेय की मांग को लेकर विकास भवन के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे चार ग्राम रोजगार सेवकों की रविवार को हालत खराब हो गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। चारों रोजगार सेवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पिछले दो वर्ष से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य यादव के नेतृत्व में विकास भवन के बाहर 24 फरवरी से धरना शुरू किया गया था। इसके बावजूद मनरेगा योजना से जुड़े अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर शनिवार से विकास भवन के बाहर पांच रोजगार सेवकों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवकों में से चार की हालत रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिगड़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर प्रधान संघ के जिला महामंत्री राम निवास यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवकों की हालत खराब होने की सूचना सीएमओ एवं अन्य अफसरों को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस भेजी गई और चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें ऐदल पुर निवासी जयशंकर, खुशालपुर निवासी संजीव, नया बांस नारखी निवासी दिनेशबाबू और नगला मुल्ला निवासी इमरानउद्दीन हैं। जिलाध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि जब तक सभी रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पवन कुमार की भूख हड़ताल जारी रही। इस मौके पर परमेंद्र, मीना देवी धनगर, संत कुमार, हरवेंद्र सिंह, नवनीत कुमार, शशि जादौन, राधादेवी, मंजू यादव आदि रोजगार सेवक मौजूद थे।
विज्ञापन


रोजगार सेवकों के मानदेय की धनराशि सभी ब्लाकों को भेजे जाने वाले बजट के साथ भेजी जाती है। 57 लाख की अलग से डिमांड भेजी गई थी। ब्लाकों से ही मानदेय का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेशचंद्र उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा फीरोजाबाद।

प्रदेश अध्यक्ष आज आएंगे
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो मार्च को धरना स्थल पर आएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed