फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four children who went to immerse the urn drowned in Yamuna, three were saved

Firozabad News: कलश विसर्जन को गए चार बच्चे यमुना में डूबे, तीन को बचाया

Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four children who went to immerse the urn drowned in Yamuna, three were saved
टूंडला। यमुना तलहटी के गांव ग्वारई में श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद सोमवार शाम कलश विसर्जन करने ग्रामीणों के साथ गए चार बच्चे यमुना में डूब गए। तीन बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। एक बालिका की ग्रामीण और गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन



थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ग्वारई स्थित महेश्वरनाथ मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। सोमवार शाम छह बजे करीब ग्रामीण गांव के बाहर यमुना में कलश विसर्जन करने गए थे। कलश विसर्जन में गांव की निशा, अंजली, अंकित व ईशांत गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने निशा, अंकित व ईशांत को तो बचा लिया, लेकिन अंजली (10) गहरे पानी में डूब गई।
विज्ञापन


अंजलि के डूबने की जानकारी पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण गोताखोर अंजलि की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक अंजलि नहीं मिली है। पिता रामेश्वर ने बताया अंजली दो भाइयों के बीच अकेली बहन है। वह कक्षा पांच की छात्रा है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि अंधेरा होने पर एवं ग्रामीणों के अनुसार यमुना में मगरमच्छ होने पर बालिका की तलाश बंद करा दी गई है। मंगलवार को पीएसी के गोताखोर बुलाकर स्टीमर से बालिका की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुना में मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों ने रोकी तलाश
कलश विसर्जन के दौरान बालिका के यमुना में डूबने पर ग्रामीण गोताखोर बालिका अंजलि की तलाश कर रहे थे। इसी बीच यमुना में मगरमच्छ देख वे घबरा गए। जान का खतरा व अंधेरा होने पर वे यमुना से बाहर निकल आए। अब मंगलवार को पीएसी के गोताखोर स्टीमर से जाल डालकर बालिका की तलाश करेंगे।




छह दिन पूर्व गंगा दशहरा पर यमुना में डूबी थी बालिका
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में यमुना में बालिकाओं के डूबने की यह दूसरी घटना है। गंगा दशहरा पर भी नियामतपुर निवासी रिपुदमन सिंह की दो पुत्रियां 12 वर्षीय प्रतीक्षा व 10 वर्षीय अपेक्षा यमुना में स्नान करने के दौरान डूब गईं थीं। बालिकाओं के शोर मचाने पर वहां स्नान कर रहे गांव के ही अन्य बच्चों ने बड़ी बहन प्रतीक्षा को तो बाहर निकाल लिया था, लेकिन अपेक्षा गहराई में चली गई थी। करीब 27 घंटे बाद अपेक्षा का शव घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed