फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four arrested for digging with bulldozer at night without permission

Firozabad News: बिना अनुमति रात में बुलडोजर से खुदाई कर रहे चार गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 09 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for digging with bulldozer at night without permission
बिना अनुमति रात में बुलडोजर से खुदाई कर रहे चार गिरफ्तार
विज्ञापन

- नशे में काम करते समय विवाद होने पर पहुंची आरपीएफ

- आरपीएफ ने सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। रात में बुलडोजर से गड्ढा खोदकर काम कर रहे चार लोगों को आरपीएफ ने पकड़ा है। जिनका आरपीएफ ने मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज किया है। जिन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के समक्ष न्यायालय में पेश किया है।


शुक्रवार रात 1207/15 किमी. के समीप शिकोहाबाद-कौरारा रेलवे स्टेशन के मध्य ठेकेदार एवं उसके कर्मचारी जेसीबी से खुदाई का कार्य कर रहे थे। जिनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। जिसने चारों लोगों को पकड़ लिया। जोकि अंधेरे में बिना किसी परमीशन के खुदाई का काम कर रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि चारों लोग शराब के नशे में काम कर रहे थे। जिनके बीच विवाद हो गया था। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मनोहर, गौरव, राजू एवं तूफान निवासीगण झांसी बताया है। जिनका पुलिस ने मेडिकल कराते हुए आरपीएफ थाने पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनको शनिवार को अलीगढ़ में रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed