फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Found expired injection in district hospital, created panic

Firozabad News: जिला अस्पताल में एक्सपायर्ड इंजेक्शन मिलने से खलबली

Fri, 13 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 13 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Found expired injection in district hospital, created panic
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को पैथोलॉजी विभाग के पास कुछ इंजेक्शन के पत्ते और दो डिब्बे पड़े मिले। जांच में पता चला कि ये इंजेक्शन जनवरी माह में ही एक्सपायर हो चुके थे। अस्पताल परिसर में एक्सपायर्ड दवाइयों के खुले में पड़े होने से लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर दो बजे के करीब पैथोलॉजी के पास जमीन पर पड़े इंजेक्शन के पत्तों को देख लोगों ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि यदि ये दवाएं गलती से किसी मरीज को लगा दी जातीं तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इंजेक्शन के पत्ते व डिब्बों को तत्काल उठाकर ले गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एक्सपायर्ड इंजेक्शन वहां कैसे पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि एक्सपायर पत्ते और डिब्बे के संबंध में जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed