{"_id":"5fac28ea8ebc3ea36075887d","slug":"food-inspection-firozabad-news-agr467603231","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क पाउडर, सूजी, चीनी, पाम आयल से बनाया जा रहा था मिल्क केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क पाउडर, सूजी, चीनी, पाम आयल से बनाया जा रहा था मिल्क केक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को टूंडला इलाके में बन रहे 300 किलो मिल्क केक को नष्ट करा दिया। अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाइयों के नौ नमूने संकलित किए गए हैं। मिल्क पाउडर, सूजी, चीनी, पाम आयल से मिल्क केक को बनाया जा रहा था।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में बुधवार को कई स्थानों पर नमूने लेने की कार्रवाई की। टूंडला स्थित श्यामसुंदर के मिठाई बनाने वाले गोदाम पर टूंडला थाना के एसएचओ और पुलिस टीम के साथ पहुंची। यहां पर मिल्क पाउडर, सूजी, चीनी, पाम आयल से निर्मित मिल्क केक पकड़ा। मिल्क केक कार्टन में पैक होकर बाजार में दुकानों पर बिक्री के लिए जा रहा था। टीम ने रिफाइंड पाम ऑयल का नमूना लेकर 300 किलो मिल्क केक को खेत में नष्ट कराया। टूंडला के मुहम्मदाबाद स्थित दाऊदयाजी मिल्क डेयरी से पनीर का नमूना संकलित किया। राजा का ताल स्थित आनंद प्रकाश के यहां से पनीर का नमूना संकलित किया है। उसायनी स्थित जैत सिंह के छैना का नमूना लिया है। मक्खनपुर स्थित अरमराजट गांव से पनीर का नमूना लिया है। डिवाइची गांव में छैना का नमूना संकलित किया है। शिकोहाबाद स्थित आर्यन स्वीट हाउस से मिठाई का नमूना खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिया है।