फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   food department took samples of sweets

मिलावट पर अंकुश के लिए छापेमारी, 10 किलो छैना कराया नष्ट, 14 किलो वनस्पति सीज

Mon, 21 Oct 2019 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
food department took samples of sweets
वनस्पति तेल को सीज करते खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को जनपद में चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों में खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने उसायनी स्थित जनपद छैना मिठाई विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छैना रसगुल्ला की गुणवत्ता काफी खराब मिली। यहां से छैना का नमूना संग्रहित कर शेष लगभग 10 किलोग्राम छैने की मिठाई को नष्ट करा दिया गया। राजा का ताल फिरोजाबाद में खाद्य प्रतिष्ठान मै. वीर ट्रेंडिंग कंपनी का निरीक्षण कर वनस्पति घी एक नमूना संग्रहीत किया गया।
विज्ञापन

वहीं मौके पर एक टिन में शेष बचे लगभग 14 किलोग्राम वनस्पति घी को सीज कर दिया। शिकोहाबाद में मै. पूजा मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर खोआ का एक नमूना जांच के लिए संकलित किया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैनपुरी रोड, शिकोहाबाद में देव कुमार की मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना संकलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदर्भ सिंह की मिठाई की दुकान से छैने की मिठाई का नमूना लिया गया। इस दौरान टीम ने जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के निर्देशन पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह मौजूद रहे। यह जानकारी जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना दें। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed