फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog blew the fuse of power

कोहरे ने उड़ा दिया बिजली का फ्यूज

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fog blew the fuse of power
सब स्‍टेश्‍ान पर काम करते कमऱ्र्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे

विज्ञापन
सर्दी के पहले कोहरे ने सुहागनगरी की बिजली व्यवस्था के फ्यूज उड़ा दिए। सुबह चार बजे 33 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन, तार टूटने, इंसुलेटर बर्स्ट होने और विद्युत सब स्टेशन में  आग लगने की घटनाओं ने आधे शहर की बिजली 16 घंटे के लिए गुल कर दी। विद्युत टीमों को फाल्ट ढूंढने को सुबह से शाम हो गई। टीमें दिन भर दौड़ती रहीं।
बुधवार को सुबह से घना कोहरा पड़ना शुरू हुआ तो इसका सीधा असर शहर की विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। तड़के 4.10 बजे एसएन बिजलीघर के अंतर्गत जाटवपुरी के निकट 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। छह बजे इंडस्ट्रियल बिजलीघर पर ब्रेकडाउन हुआ। सुहाग नगर बिजलीघर का इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। गांधीपार्क की अंडरग्राउंड लाइन में भी बड़ा फाल्ट होने के कारण आधे शहर की बिजली आपूर्ति सुबह से ही ठप हो गई। इंडस्ट्रियल बिजलीघर पर हुए ब्रेकडाउन के कारण करीब 10 बजे पुरुषोत्तम बिहार बिजलीघर की आपूर्ति भी बंद हो गए। 33 केवीए लाइन पर हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए सुबह से ही विद्युत  विभाग की टीमें दौड़ रही थीं। जाटवपुरी के निकट टूटे तार को करीब 11 बजे तक जोड़ा जा सका। इसके बाद आसफाबाद पर सुहागनगर बिजलीघर के फर्स्ट हुए इंसुलेटर को बदलने का कार्य प्रारंभ हुआ। ट्रांसमिशन के अवर अभियंता सागर, डिस्ट्रीब्यूशन के यशपाल, अहमद हुसैन, राजकुमार, विनोद कुमार टीम के साथ फाल्ट को ढूंढते रहे। सुहाग नगर की लाइन फिर भी सुचारू नहीं हुई तो एसडीओ एसएन सिंह ने सुहाग नगर बिजलीघर से लेकर जैन मंदिर तक सभी सेक्शन खुलवा कर चेक किए। इसके बाद ही फाल्ट पकड़ में आया। तीन बजे तक सुहाग नगर व एसएन बिजलीघर की लाइन का फाल्ट भी हो दूर गया। परंतु गांधीपार्क की अंडरग्राउंड लाइन का फाल्ट तीन बजे तक दूर नहीं हुआ। कोहरे के कारण सुबह से ही आधे शहर की सप्लाई ठप पड़ी हुई थी। इसके बावजूद मुरादाबाद कंट्रोल ने भी अपने हाथ दिखाये। दोपहर 3.30 से 6.30 बजे से मुरादाबाद से रोस्टिंग शुरू कर दी गई, जिससे विद्युत टीमों को फाल्ट ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एसएन बिजलीघर पर लगी आग
एसएन बिजलीघर पर करीब 3.30 बजे लाइन चालू करते हुए तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे बिजलीघर में धुंआ भर गया, जिससे पुन: विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धड़धड़ाते रहे जेनरेटर, ठप हुए इनर्वटर
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। रात चार बजे शहर की शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने के कारण बाजार व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घंटों तक जेनरेटर धड़धड़ाते रहे। इनर्वटर भी ठप हो गए। इससे घरों व दुकानों में अंधेरा छा गया। लोगों को प्रकाश के लिए अन्य साधनों का इंतजाम करना पड़ा।


नगला बरी पर पोल टूटकर हाइवे की रेलिंग पर गिरा
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। बुधवार को विद्युत व्यवस्था सुचारू करने में विभाग के पसीने छूट गए। जाटवपुरी के निकट जब तक 33 केवीए की लाइन जुड़ सकी, तब तक नगला बरी चौराहे के निकट एक विद्युत पोल टूटकर हाइवे की रेलिंग पर जा गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed