{"_id":"6a7622a5718d30b0f701853b","slug":"five-injured-in-scuffle-and-stone-pelting-following-death-of-woman-after-childbirth-police-take-control-of-the-situation-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-181580-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रसूता की मौत पर मारपीट-पथराव में पांच घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रसूता की मौत पर मारपीट-पथराव में पांच घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में प्रसव के बाद एक 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। घटना से आक्रोशित मायके पक्ष के लोग शव लेकर सीधे ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव मोहम्मदाबाद निवासी सत्येंद्र का विवाह तीन वर्ष पूर्व थाना लाइनपार के स्वर्गाश्रम छारबाग निवासी रजनी (22) के साथ हुआ था। रजनी गर्भवती थी और ससुराल में देखरेख करने वाला कोई अन्य सदस्य न होने के कारण पति 15 दिन पहले उसे मायके छोड़ आया था। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने उसे फिरोजाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन के बाद उसने बेटी को जन्म दिया। रजनी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोग शव को सीधे उसकी ससुराल मोहम्मदाबाद ले आए। वहां पहुंचते ही मायके वालों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और ईंट-पत्थर चलाए, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
अचानक हुए हमले व पथराव में सिर व हाथों में चोट आने से ममता, प्रियंका, किशन देवी, रामजीलाल और रामलखन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत कराकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नवजात फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया था, जिसे शांत करा दिया गया है। पथराव और मारपीट की बात निराधार है। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार चौरसिया, सीओ टूंडला