फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five crore 46 lakh to 4700 houses will be built toilets

पांच करोड़ 46 लाख से 4700 घरों में बनेंगे शौचालय

Tue, 23 Feb 2021 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Five crore 46 lakh to 4700 houses will be built toilets
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत फेस-दो में जिले के 47 सौ घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। विभाग ब्लाकवार पात्रों की सूची मंगाने के साथ उनके बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। शौचालयों के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग पांच करोड़ 46 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत गरीब, दिव्यांगों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया था। फेस दो के तहत उन पात्रों का चयन किया गया जो पात्र अपने परिजनों से अलग रहने लगे थे। इनके घरों में भी शौचालय बनाए जाने का काम पंचायती राज विभाग करेगा। पंचायती राज विभाग के सूत्रों की मानें तो फेस दो में जिले के 47 सौ घरों में शौचालय का निर्माण कराए जाने का लक्ष्य रखा है। इन शौचालयों के निर्माण पर पांच करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में 47 सौ नए पात्रों का चयन करके इनके घरों में शौचालय बनाए जाएंगे। पात्रों के बैंक खाते सहित अन्य कमियों को दूर करने के साथ धनराशि भेजे जाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed