फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad young man fell down from tractor-trolley while dancing and died after being hit by wheel

UP: नाचते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा युवक, पहिया चढ़ने से निकल गया दम; कैला देवी दर्शन करने गया था

Sun, 14 Apr 2024 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 08:39 PM IST
सार

नाचते समय एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गया। पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों के साथ कैला देवी दर्शन करने गया था। वहीं पर हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Firozabad young man fell down from tractor-trolley while dancing and died after being hit by wheel
ट्रैक्टर (सांंकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक डांस करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। वह अपनी टोली के साथ राजस्थान कैलादेवी गया था। टोली के लोग उसे गांव में छोड़कर भाग गए। मामले में कार्रवाई राजस्थान की पुलिस करेगी।

विज्ञापन


मामला बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नई तोर गांव का है। गांव निवासी महेंद्र सिंह (30) 12 अप्रैल को गांव की टोली के साथ राजस्थान कैला देवी दर्शनों को गया था। जहां उसकी डांस करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर पहिया चढ़ने से मौत हो गई। उसकी मौत से ट्रैक्टर में सवार सभी लोग घबरा गए। महेंद्र सिंह के शव को ट्रैक्टर में रखकर गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


वह लोग शव ट्रैक्टर-ट्राली में ही छोड़कर भाग गए। परिवार के लोगों को मालूम पड़ा तो वे शव को लेकर आए। पुलिस ने परिवार तथा गांव के लोगों से घटना की जानकारी की। थाना प्रभारी पारूल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। मामले में कार्रवाई घटना स्थल पर पड़ने वाले थाने की पुलिस ही करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed