{"_id":"84dc7ed7842b4dbf7777bf5a46db146c","slug":"firozabad-trumpets-playing-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बजा फीरोजाबाद का डंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बजा फीरोजाबाद का डंका
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2015-16 प्रतियोगिता में ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज ने शानदार जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता विषय पर गर्ल्स कॉलेज की छात्रा कुमारी दिव्यांशी द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राधिका शर्मा ने आपदा प्रबंधन को समझाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
कानपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 125 और सीनियर वर्ग 135 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रानी प्रकाश ने संसाधन प्रबंधन स्थित में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता में सार्थक उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लक्ष्य वर्मा कृषि और खाद्य सुरक्षा विषय पर तीसरे स्थान पर रहे। उभय शर्मा, अरुण वर्मा, हर्षित वर्मा, अक्षत गुप्ता, अनिकेत वर्मा, गौरव चौहान ने प्रस्तुति देने के बाद विजेता सूची में नाम दर्ज कराया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर आयोजित विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस नाटक के गाइड ओमवीर सिंह चौहान रहे। शिक्षक संजय शर्मा ने गणित मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के बेहतर प्रदर्शन पर डायरेक्टर अनुपम शर्मा एवं प्रधानाचार्य वीरी सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।