{"_id":"63a5aca2f7dc2a0a9968d9f4","slug":"firozabad-the-dead-body-of-an-old-man-found-floating-in-a-pond-in-tiliani-village-firozabad-news-agr5578082189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : गांव तिलियानी में तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : गांव तिलियानी में तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव तिलियानी के समीप तालाब में वृद्ध का शव उतराता मिलने की सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
शुक्रवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर बने तालाब के पास से गुजरे तो तालाब में वृद्ध का शव उतराता देखा। इसकी सूचना सिरसागंज थाना पुलिस को दी गई। सिरसागंज थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इस बीच पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास भी किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि वृद्ध की मौत तालाब में गिरने से हुई है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। वृद्ध की उम्र करीब 60 साल है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।