{"_id":"6a627f29574195b6610169f1","slug":"firozabad-news-spa-parshad-booked-firozabad-news-c-169-1-mt11005-180329-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिलान्यास शिलापट्ट तोड़ने वाले सपा पार्षद पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिलान्यास शिलापट्ट तोड़ने वाले सपा पार्षद पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के सम्यक मुक्ति धाम मरघटी में बुधवार को लोकार्पण कार्यक्रम से ठीक पहले शिलापट्ट तोड़ने के मामले में बृहस्पतिवार को सपा पार्षद मनोज शंखवार पर प्राथमिकी दर्ज हो गई। थाना उत्तर में नगर आयुक्त के आदेश पर सहायक अभियंता की ओर से यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी में आरोप है कि एनकैप योजना के तहत वार्ड-20 स्थित सम्यक मुक्ति धाम (मरघटी) में गैस का इस्तेमाल करके ग्रीन अंतिम संस्कार की सुविधाएं स्थापित की गई थीं। कार्यदायी संस्था मेसर्स ग्रीन रिवोल्यूशन फाउंडेशन द्वारा कार्य पूर्ण होने पर 22 जुलाई को महापौर द्वारा इस परियोजना का लोकार्पण किया जाना तय हुआ था। सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह का आरोप है कि 22 जुलाई की सुबह संस्था प्रतिनिधि ने सूचना दी कि लोकार्पण के लिए लगाया गया शिलापट्ट तोड़ दिया गया है। मौके पर जाकर देखा तो शिलालेख टूटा हुआ पाया गया। मरघटी का संचालन करने वाले गौरव कुमार एवं अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 8:45 बजे क्षेत्रीय पार्षद मनोज शंखवार निवासी झलकारी नगर, जलेसर रोड ने ईंट से मारकर लोकार्पण शिलापट्ट को तोड़ा है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पार्षद के खिलाफ शासकीय धन की हानि करने, सरकारी कार्य में व्यवधान डालने आदि के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पार्षद मनोज शंखवार का कहना है कि हरित शवदाह गृह निर्माण मेरे वार्ड में हुआ है। समुचित रूप से शिला पट्टिक पर वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों के अलावा मेरा नाम अंकित होना चाहिए।शिला पट्टिका पर नामित पार्षद का नाम अंकित कराना गलत है। वैसे शिला पट्टिका तोड़ने के मामले में मेरा नाम बेवजह घसीटा जा रहा है।