{"_id":"6ada7908f079817f98027285","slug":"firozabad-news-road-accident-death-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-188691-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वाहन में घुसी कार, चालक की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वाहन में घुसी कार, चालक की मौत, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
103, मृतक मनोज का फाइल फोटोपरिजन
- फोटो : Samvad
टूंडला। थाना क्षेत्र में फिरोजाबाद-आगरा हाईवे पर जरौली कट पुल के पास बृहस्पतिवार तड़के कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन में घुस गई।
हादसे में चालक मनोज कुमार उर्फ डोना (24) निवासी अलावलपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार, कार स्वामी रामप्रकाश और आदित्य प्रताप सिंह (निवासी नितय, हाथरस) गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे चारों किसी गांव में भंडारे से लौट रहे थे, तभी चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से आदित्य और राजकुमार को आगरा रेफर कर दिया गया।
हादसे का शिकार हुई कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वह किस अज्ञात वाहन से टकराई थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। — अरुण कुमार चौरसिया, सीओ टूंडला