फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news mulnutrition

Firozabad News: सात हजार से अधिक बच्चे अति कुपोषित

Fri, 26 Sep 2025 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:20 AM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है, लेकिन पर्याप्त एनआरसी केंद्र और बिस्तर नहीं हैं। शहरी क्षेत्रों के बच्चों को भर्ती के लिए शिकोहाबाद जाना पड़ता है, जिससे परिजनों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

विज्ञापन
firozabad news mulnutrition
फोटो नं.22 शिकोहाबाद स्थित एनआरसी में भर्तीबच्चों के साथ उनकी मां। संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद। जिले में राष्ट्रीय कुपोषण माह चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद अति कुपोषित (सेम) और मध्यम कुपोषित (मेम) बच्चों की उचित देखभाल और उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि जिले में 7,026 बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, लेकिन एनआरसी में पर्याप्त जगह न होने के कारण इन बच्चों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




एनआरसी में क्षमता से अधिक बच्चे

फिरोजाबाद में कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक होने के बावजूद एनआरसी में पर्याप्त बिस्तर नहीं हैं। एनआरसी में 12 पलंग के स्थान पर 15 पलंग लगाकर बच्चों को भर्ती कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी केशरी नंदन तिवारी दावा कर रहे हैं कि कुपोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और गंभीर बच्चों को तत्काल एनआरसी में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन




शहरी क्षेत्रों में कुपोषित बच्चों की संख्या सबसे अधिक

विभाग द्वारा कराए गए वजन के अनुसार, जिले के 1,98,610 बच्चों में से 1,545 बच्चे अति कुपोषित (सेम) और 5,481 बच्चे मध्यम कुपोषित (मेम) पाए गए हैं। इनमें से फिरोज़ाबाद शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं में कुपोषित बच्चों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहरी बच्चों को शिकोहाबाद की दौड़
आंकड़ों के अनुसार कुपोषित बच्चों की सबसे अधिक संख्या फिरोज़ाबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में है। इसके बावजूद, एकमात्र पोषण पुनर्वास केंद्र शिकोहाबाद में संचालित हो रहा है। फिरोजाबाद शहर प्रथम, शहर द्वितीय, ग्रामीण और टूंडला के अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के लिए उनके परिजनों को शिकारोहाद तक लंबी दौड़ लगानी पड़ती है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है और समय भी बर्बाद होता है।

---------------------------------------
ब्लाक -सेम बच्चे -मेम बच्चे
अरांव -82 -322
एका -170 -337
फिरोजाबादशहर 1- 132 -630
फिरोजाबाद शहर-2-270 -1227
फिरोजाबाद ग्रामीण-223 -655
जसराना -35 -241
खैरगढ़ -161 -434
कोटला -125 -314
मदनपुर -103 -538
शिकोहाबाद - 101 -304
टूंडला -143 -479
---------------------------------
कुल -1545 -5481
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed