फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news groom marriage

Firozabad News: दुल्हन के द्वार पर बेहोश हुआ दूल्हा, 15 घंटे बाद लिए सात फेरे

Fri, 09 Feb 2024 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
firozabad news groom marriage
फिरोजाबाद। दुल्हन के द्वार पर नाचते गाते जैसे ही बाराती पहुंचे तभी दूल्हा कार में अचेत हो गया। दुल्हे की हालत देखकर चालक भाग गया। आनन-फानन में उसे सभी बराती व परिजन प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर में ले गए। इस दौरान पुत्र की हालत देख पिता भी मौके पर गिर गया। इससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई। रात भर दुल्हन के घर पर हायतौबा मची रही। आधे घराती बिना खाना खाए लौट गए। दुल्हन पक्ष भी परेशान रहा। कई तरह की चर्चाएं होती रही। आखिरकार बुधवार रात को होने वाली शादी 15 घंटे बाद दुल्हे के स्वस्थ होने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे संपन्न हुई। दरअसल पूरा मामला थाना उत्तर क्षेत्र के न्यू रामगढ़ मोहल्ला का है। बुधवार को लाइनपार के रामनगर निवासी होतीलाल के पुत्र नीरज उर्फ दिनेश का विवाह न्यू रामगढ़ निवासी युवती से होना था। सभी रस्में ठीक ठाक चल रही थीं। रात 12 बजे के करीब नाचते गाते बाराती दुल्हन के द्वार पर पहुंचे। तभी कार में बैठा दुल्हा बेसुध हो गया। वह गेट खोलते ही जमीन पर जा गिरा। इधर दुल्हे की हालत देखकर कार का चालक भी फरार हो गया। सभी बराती व घराती एकत्र हो गए। आनन फानन में दुल्हे के चेहरे पर पानी के छीटें भी मारे गए। लेकिन होश नहीं आया, इसके बाद दुल्हा नीरज उर्फ दिनेश को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। वहां पर दुल्हे का उपचार किया गया। इधर उसके पिता भी शादी समारोह में खलल पड़ने के कारण बेहोश हो गए। वह जमीन पर गिर पड़े, इसके कारण उनके कमर की हड़्डी भी टूट गई। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। करीब 14 घंटे बाद दूल्हे को होश आया। इसके बाद उसे दोबारा ससुराल ले जाया गया, जहां शादी की रस्में अदा की गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शराब के ज्यादा नशा करने की रही शादी में चर्चा
रामनगर निवासी नीरज उर्फ दिनेश का विवाह बुधवार को था। विवाह से पहले घर से निकासी होने के बाद एक युवक के साथ कार में आए थे। चर्चा यह रही कि दूल्हे ने उक्त युवक के साथ गाड़ी में जरूरत से अधिक शराब का सेवन कर लिया है। इसके कारण बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed