{"_id":"6054abf28ebc3e8d3a366c1b","slug":"firozabad-news-gandhi-park-firozabad-yogi-sarkaar-yogi-sarkaar-karyakaal-bjp-government-up-politics-news-firozabad-news-agr4852532136","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में खत्म हुआ भय एवं असुरक्षा का माहौल : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में खत्म हुआ भय एवं असुरक्षा का माहौल : सैनी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगाई गई स्टॉल पर कांच के आइटमों ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी की उपस्थिति में विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में भय एवं असुरक्षा का माहौल खत्म किया। योजनाओं का लाभ बिना किसी भी भेदभाव के हर वर्ग को दिया जा रहा है। लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया।
शहर के गांधीपार्क मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जसवंत सिंह सैनी ने नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर एवं सांसद प्रतिनिधि ललित मोहन जादौन, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी की मौजूदगी में मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जसवंत सैनी ने कहा कि चार वर्ष पूर्व जिस संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी उस पर अमल किया। किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं के कल्याणकारी योजनाएं संचालित कीं। सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में रिफार्म, परफार्म तथा ट्रांसफार्म योजनाओं के आधार पर शहरी, ग्रामीण जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, आवास, शौचालय, पेंशन, छात्रवृत्ति एवं रोजगार देने का काम किया है।
शहर विधायक मनीष असीजा ने मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का स्वागत किया। डीएम चंद्र विजय सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सीडीओ चर्चित गौड़ ने छह दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, नगर आयुक्त विजय कुमार, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, डीडीओ राजेश कुरील, डीएसटीओ एके दीक्षित, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी, अनुपम राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
गांधीपार्क में लगाई गईं स्टॉल
गांधीपार्क में आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाई गई। उप निदेशक कृषि प्रसार डॉ. हंसराज के निर्देशन में कृषि विभाग, डीएचओ विनय सिंह के निर्देशन में उद्यान विभाग, कूड़े-कचरे से विभिन्न प्रकार के आइटम बनाने वाले स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाई। श्रम विभाग सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
धोखाधड़ी की शिकायत पर दौड़ाई टीम
डीएम चंद्रविजय सिंह के समक्ष दतौजीकलां निवासी नेत्रपाल सिंह ने गांधीपार्क में उपस्थित होकर बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। उसके साथ सीमेंट, बालू विक्रेता ने धोखाधड़ी की है। डीएम ने एसडीएम सदर राजेश कुमार को जानकारी देने के साथ एसएचओ लाइनपार जेएस आस्थाना को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।