फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news flipcart thug

Firozabad News: फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट से ठगी, असली माल लेकर नकली लौटाया

Fri, 31 Jul 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
firozabad news flipcart thug
शिकोहाबाद। फ्लिपकार्ट ग्रोसरी कंपनी के डिलीवरी एजेंट को कार सवार दो युवकों ने ठगी का शिकार बनाया। एजेंट से सामान लेकर रुपये लेकर आने का बहाना बनाकर ठगों ने सामान को बदल दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मुरली नगर निवासी रोबिन यादव एवं दीपू दोनों ही फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी एजेंट का काम करते हैं। रोबिन का आरोप है कि गत 16 जुलाई को उसका भाई दीपू यादव दोपहर 12 बजे करीब शिकोहाबाद के मोहल्ला शंकरपुरी में माल डिलीवरी करने पहुंचा था। फ्लिपकार्ट ग्रोसरी से दो लोगों ने 105 किलोग्राम देशी घी तथा 105 हारपिक ऑर्डर किए थे। जिनका सामान देने के लिए दीपू शंकरपुरी गया हुआ था। आरोप है कि दोनों युवक काले रंग की गाड़ी लेकर वहां आए। दोनों युवकों ने माल लेकर गाड़ी में लोड कर लिया। इसके बाद एक युवक माल के रुपये लाने की बात कहकर गाड़ी से माल को लेकर चला गया। अपने एक साथी को डिलीवरी एजेंट के साथ ही छोड़ गया। काफी देर तक जब युवक नहीं आया, तो एजेंट ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इतने में युवक गाड़ी में माल लेकर मौके पर आ गया। पुलिस ने एजेंट को पूरा माल दिलवा दिया, लेकिन जब वह माल कंपनी वापस गया तो जांच में नकली निकला। पीड़ित एजेंट ने थाना पुलिस को घटना की आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed