फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS BARAT PHOTO SEASON

Firozabad News: स्टेज पर फोटो खिंचवाने पर रार, मारपीट के बाद थाने पहुंची बारात

Fri, 24 Jul 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS BARAT PHOTO SEASON
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना रजावली क्षेत्र शादी समारोह के दौरान स्टेज पर फोटो खिंचवाने के दौरान बवाल हो गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मामला थाने पहुंचा और दिनभर चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। इसके बाद शाम को बरात दुल्हन की विदाई के साथ लौटी।
विज्ञापन

थाना रजावली क्षेत्र के गांव लखनई निवासी युवती की शादी आगरा के गढ़ी रामी, कुबेरपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार रात को शादी का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा था। जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद जब स्टेज पर फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम शुरू हुआ, तो दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ तस्वीरें खिंचवाने लगी। इसी बीच दूल्हे ने भी साथ में फोटो खिंचवाने की बात कही। दुल्हन ने उसे थोड़ा इंतजार करने को कहा, लेकिन देखते ही देखते यह छोटी सी बात बहसबाजी में बदल गई। मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लात-घूंसे चलने लगे। इस मारपीट में बाराती पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। विवाह स्थल पर फैली इस अव्यवस्था और तनाव के बाद मामला बृहस्पतिवार सुबह सीधे थाना रजावली पहुंच गया। दिनभर रजावली थाने में दोनों पक्षों के लोगों के बीच बातचीत और पंचायत का दौर चलता रहा। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की विधिवत विदाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed