फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news bank holiday

Firozabad News: चार दिन बाद खुले बैंक,250 करोड़ का हुआ लेनदेन

Fri, 06 Mar 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
firozabad news bank holiday
फोटो 13 एसबीआई के बाहर लगी बाइक की कतार। संवाद - फोटो : 1
फिरोजाबाद। चार दिन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को जब बैंक खुले तो लोगों ने बीते दिनों से अटके पड़े लेनदेन का कार्य निपटाया। इस दौरान लोग जल्दी अपने कार्य को करवाने में जुटे रहे। कुछ जगह लोगों को लेनदेन के लिए इंतजार भी करना पड़ा। हालांकि कुछ बैंक में अतिरिक्त काउंटर भी बनाए गए। वहीं, खाली हो गए एटीएम में भी धनराशि पहुंचने से लोगों को राहत मिली। देर शाम तक जिलेभर के बैंकों में करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

एक मार्च को रविवार, दो, तीन व चार मार्च को होली का अवकाश रहा। इसके चलते बैंक लगातार चार दिन बंद रहे। चार दिन लगातार बैंक बंदी के दौरान जिले के अधिकांश एटीएम नकदी से खाली हो गए थे तो कुछ एटीएम बैंक बंदी के साथ बंद रहे। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार को बैंक खुले तो लोगों ने अपने अटके कार्य को पूरा किया। सुबह से ही नगर समेत जिलेभर के बैंकों में खाताधारकों की भीड़ रही। बैंक खुलने पर ग्राहकों ने लेनदेन करने के लिए काफी इंतजार भी किया। चार दिन बाद बैंक खुलने पर जिले में करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। अवकाश के बाद बैंक खुलने पर भारी भीड़ की उम्मीद पहले से थी। ग्राहकों को लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े इसके लिए चार कैश काउंटर संचालित किए। अतिरिक्त स्टाफ को लगा कार्य करवाया गया।
विज्ञापन


----
चार दिन बाद बैंक खुले तो लोगों ने लेनदेन संबंधी रुके हुए कार्य को पूरा करवाया। जिस कारण बैंकों में भीड़ रही। जिले के सभी बैंकों में करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन होने का अनुमान है। साथ ही खाली चल रहे एटीएम में भी धनराशि रखवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमनकांत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed