{"_id":"6ada79516e13a6e05303db04","slug":"firozabad-news-abha-account-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-188682-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आभा खातों से डिजिटल हुईं स्वास्थ्य सेवाएं, 18 लाख से अधिक नागरिकों का बना रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आभा खातों से डिजिटल हुईं स्वास्थ्य सेवाएं, 18 लाख से अधिक नागरिकों का बना रिकॉर्ड
विज्ञापन
फोटो 22 मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते डीएम संतोष कुमार एवं मौजूद अधिकारी
- फोटो : Samvad
फिरोजाबाद। आमजन को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन मेडिकल कॉलेज में हुआ। इसमें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण पर चर्चा की गई।
एबीडीएम उत्तर प्रदेश और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि जिले में अब तक 18.88 लाख से अधिक नागरिकों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) बनाए जा चुके हैं और 10.25 लाख से अधिक डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड लिंक हैं। सीएमओ डॉ. रामबदन राम ने बताया कि स्कैन एंड रजिस्टर सुविधा से 91 हजार मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। जिले की 10 से अधिक इकाइयों में जांच रिपोर्ट एसएमएस और व्हाट्सएप से भेजने की सुविधा चालू है। सम्मेलन में सीडीओ शत्रुघ्न वैश्य, नगर आयुक्त प्रशांत नागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल मौजूद रहे।
आभा खाते के माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य संबंधी अभिलेख डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इन अभिलेखों को अधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किया जा सकता है। - संतोष कुमार शर्मा, डीएम