फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad: fight parshad and contrector in fariha

फरिहा में सभासदों एवं ठेकेदार के मध्य विवाद,एक दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप,पुलिस को तहरीर

Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
firozabad: fight parshad and contrector in fariha
फरिहा में ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण कार्य के दौरान लोगों से की अभद्रता और गालियां के बाद थाने प - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/फरिहा। नगर पंचायत फरिहा में चल रहे नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सभासदों एवं ठेकेदार ने एक दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना फरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ठेकेदार की गाड़ी को थाने ले आई और एक युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

थाना एवं फरिहा में गांगनी रोड पर चल रहे नाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने को नगर पंचायत के सभासद मूलचंद्र माहौर, दानिश अली, विशाल भारद्वाज, दिलीप झा, सतेंद्र भारद्वाज पहुंचे थे। सभासदों का कहना है कि उस समय कार्य कराने वाला ठेकेदार मौके पर मौजूद नहीं था। इसके कारण सभासद लौट आए थे। दोपहर एक बजे सभासद दानिश के फोन पर आया था। सभासदों का आरोप है कि जब हम लोग वहां पर पहुंचे तो ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। सभासदों का आरोप है कि उसने कार गाड़ी से टक्कर मार दी। वहीं ठेकेदार पक्ष का आरोप है कि नाला निर्माण का काम कर रहे श्रमिकों के साथ गालीगलौज करने के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फरिहा के चेयरमैन सहित भाजपा नेता पहुंचे थाने
फरिहा। सभासदों के साथ ठेकेदार एवं उसके साथियों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी होते ही नगर पंचायत फरिहा के चेयरमैन अब्दुल हई के साथ-साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सावन झा, अबधेश झा, देश दीपक चौहान, डॉ. प्रभंजन जैन, नीलम शर्मा, कल्लू खां, नसीम खां, मेहताब खां सहित काफी लोग थाने पहुंच गए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह पर हो रहे नाला निर्माण को सभासद देखने को गए थे। ठेकेदार ने सभासदों के साथ मारपीट की है। मामले की जांचकर ऐसे ठेकेदार के लाइसेंस को नगर पंचायत से ब्लैक लिस्टिेड किया जाएगा।

अब्दुल हई चेयरमैन नगर पंचायत फरिहा
दलालों को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की मांग
फिरोजाबाद। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के प्रदेश महासचिव रामनिवास यादव ने कहा है कि एआरटीओ कार्यालय पर दलालों के नाम पर बेरोजगारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सदर विधायक अपने शिकायती पत्र में विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों का भी हवाला दिया है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed