फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire Department Inspection Drive: Lapses Found in Government Offices and Schools; Basement Library Closed

अग्निशमन विभाग का चेकिंग अभियान: सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में मिलीं खामियां, बेसमेंट की लाइब्रेरी बंद

Wed, 01 Jul 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire Department Inspection Drive: Lapses Found in Government Offices and Schools; Basement Library Closed
टूंडला ब्लॉक कार्यालय में जांच को पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम। स्रोतः विभाग - फोटो : टूंडला ब्लॉक कार्यालय में जांच को पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम। स्रोतः विभाग
फिरोजाबाद। अग्निशमन विभाग, मजिस्ट्रेट, एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों की संयुक्त टीमों ने मॉल, स्कूल, सरकारी भवनों और फैक्ट्रियों में फायर सुरक्षा की जांच की। इस दौरान टूंडला तहसील, ब्लॉक कार्यालय और राजकीय हाईस्कूल नियामतपुर (टूंडला) में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं मिली, जिसके बाद इन्हें जल्द से जल्द फायर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। सिरसागंज के एसआरजी कंप्यूटर सेंटर और हैप्पी कम्पटीशन एकेडमी में भी सुरक्षा उपकरण न मिलने पर नोटिस दिया गया। शिकोहाबाद के एटा चौराहा स्थित केबी लाइब्रेरी को बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित किए जाने के कारण तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन


मक्खनपुर के जिजौली स्थित ओके ग्लास फैक्ट्री में उपकरण खराब हालत में मिले, जिस पर प्रबंधक को हिदायत दी गई। वहीं, स्टेशन रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट व वी-मार्ट, जलेसर रोड स्थित ओम विजय कलेक्शन और जिजौली की श्री राम ग्लास फैक्ट्री में अग्निशमन व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येन्द्र पांडेय ने बताया कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बेसमेंट में कोचिंग चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed