फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire broke out in moving car in Firozabad it was brought under control after lot of effort

Firozabad: चलती कार में लगी आग, लपटें देख लोगों में दहशत; कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Mon, 10 Jul 2023 03:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 03:57 PM IST
सार

फिरोजाबाद में चलती कार में आग लग गई। लपटें देख लोगों में दहशत फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in moving car in Firozabad it was brought under control after lot of effort
Firozabad: चलती कार में लगी आग, लपटें देख लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार से उठती आग की लपटें देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


हादसा रविवार की देर शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के यादव कॉलोनी के समीप सर्विस रोड पर हुआ। मोहम्मदमाह निवासी रोहित गुप्ता अपनी कार लेकर परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। जब उनकी कार सर्विस रोड पर यादव कॉलोनी के समीप पहुंची, तभी अचानक कार से आग की चिंगारी उठने लगी। कार में आग लगने और धुआं उठने पर रोहित ने सजगता दिखाई और कार को वहीं खड़ा करके कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में आग को देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार बुरी तरह से जल गई थी। इस संबंध में फायर ब्रिगेड के प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसे समय रहते बुझा दिया गया। कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed