फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire, accident, in firozabad

हिमायूंपुर में कॉस्मेटिक्स की दुकान में लगी आग,लाखों का सामान जला

Sat, 01 Aug 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
fire, accident, in firozabad
नगला पचिया स्थित एक दुकान में आग लगने की घटना के दौरान जलता दुकान का सामान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर नाले की पुलिया स्थित जगदंबा कॉस्मेटिक एंड मैचिंग सेंटर की दुकान पर शुक्रवार देररात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले ही लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नगला पचिया निवासी बचान सिंह वर्मा हिमायूंपुर नाले की पुलिया पर जगदंबा कॉस्मेटिक एंड मैचिंग सेंटर के नाम से दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। देररात दुकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी बचान सिंह वर्मा को दी। सूचना मिलते ही बचान सिंह वर्मा मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर एफएसओ लाखन सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी रहीं। आग शार्ट सर्किट से लगा होना बताया जा रहा है। दुकान स्वामी का कहना है कि आग से लाखों रुपया का नुकसान हुआ है। शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने पीड़ित दुकानदार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने एसडीएम सदर से नुकसान का आकलन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed