{"_id":"614dc5448ebc3efae0731daa","slug":"fir-against-eight-consumers-lodged-for-electricity-theft-33-connections-disconnected-firozabad-news-agr508858928","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी में दर्ज कराई आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर, 33 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी में दर्ज कराई आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर, 33 कनेक्शन काटे
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में सिरसागंज क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत चोरी में आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बकाएदारी पर 33 कनेक्शन काटे गए।
अभियंता सत्येंद्र कुमार अहिरवार के साथ अरांव बिजली घर से संबंधित क्षेत्र गांव भारोल, पिडसरा, पिडसरा की ठार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तीन उपभोक्ताओं को अपने पूर्व में काने गए कनेक्शन को जोड़कर बिजली का उपयोग करते पाया। पांच नलकूपों पर कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। टीम ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। छह लाख रुपये की बकाएदारी पर 33 कनेक्शन काटे गए हैं। एसडीओ डीके राजपूत ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी है।
‘पांच बजे के बाद नही उठाएं फोन’
फिरोजाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रदेश आह्वान पर अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता ने निर्णय लिया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही कार्य करेंगे। शाम पांच बजे के बाद किसी प्रकार का कोई भी कार्य नहीं करेंगे। यदि किसी लाइन में कोई फॉल्ट आ जाता है तो उसका निदान भी सुबह नौ बजे के बाद ही करेंगे। सीयूजी नंबर को पांच बजे के बाद नहीं उठाएंगे। प्रचार सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि 27 सितंबर से सभी अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता, विभागीय अधिकारियों की ओर से ली जाने वाली वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित नहीं होेगें। सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है। इस कारण ऑनलाइन की जा रही शिकायतों का निस्तारण भी होना संभव नहीं होगा।