{"_id":"63b460a8f52afb0bf541016f","slug":"fighting-in-dispute-over-wood-four-injured-firozabad-news-agr5590179156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लकड़ी को लेकर हुए विवाद में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लकड़ी को लेकर हुए विवाद में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लकड़ी को लेकर हुए विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से 4 लोग घायल हुए। पुलिस उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। यहां उनका डाक्टरी परीक्षण कराया है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रानी नगर निवासी शिवम का मोहल्ले के ही संदीप शर्मा से लकड़ी को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से शिवम और उसकी बहन रेनू (18) तथा दूसरे पक्ष से संदीप शर्मा और उसका भाई संजीव शर्मा घायल हो गया।
सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। यहां उनकी चोटों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।