फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fight in gadhi bhakti, one killed

गढ़ी भ्ाक्ति में संघ्ाष्ाऱ्, एक की माैत

Sun, 21 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला, फिराेजाबाद
ब्यूराो, अमर उजाला, फिराेजाबाद Updated Sun, 21 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
लाइन पार के गांव गढ़ी भक्ति में खेत से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुए संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी भक्ति निवासी बलवंत सिंह पुत्र मवासीराम अपने खेत पर बैठे थे। तभी उनके खेत में से परिवार का ही सुखवीर पुत्र गिर्राज निकलने लगा। बलबंत सिंह ने विरोध किया तो सुखवीर ने गालीगलौज कर दी। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। जानकारी पर दोनों पक्ष के लोग लाठी, डंडे आदि लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुए संघर्ष में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष के बलवंत सिंह पुत्र मवासीराम, योगेंद्र सिंह और भवानी शंकर पुत्र नाहर सिंह और दूसरे पक्ष के रामप्रकाश पुत्र गजराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बलवंत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मामले में पुलिस ने गजराज सिंह और उनके पुत्र सुखवीर सिंह को हिरासत में ले लिया। इधर, मृतक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed