फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fierce fire broke out in cardboard factory in Firozabad goods worth fifty lakhs estimated to be burnt

गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग: आसमानी लपटें देखकर क्षेत्र में दहशत, 50 लाख का सामान जलने का अनुमान

Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गत्ता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आसमानी लपटें देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। 50 लाख का सामान जलने का अनुमान है। 
 

विज्ञापन
Fierce fire broke out in cardboard factory in Firozabad goods worth fifty lakhs estimated to be burnt
गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग: आसमानी लपटें देखकर क्षेत्र में दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की देर शाम गत्ता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस टीम व दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी थी।

विज्ञापन

फैक्टरी बंद करके कारोबारी गया था घर

घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहाग नगर की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। यहां स्थित मुख्य डाकघर के पीछे कारोबारी मुकेश यादव की गत्ता फैक्टरी है। रविवार की देर शाम यहां भीषण आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। कारोबारी शाम को फैक्ट्री बंद करके घर चला गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसियों द्वारा आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस

विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख का सामान फैक्टरी में था

फैक्ट्री के अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। मौके पर मौजूद गत्ता करोबारी के अनुसार फैक्टरी के अंदर 50 लाख से ज्यादा कीमत का सामान रखा हुआ था। रात करीब सवा दस बजे तक अग्निशमन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed