फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad glass indrustry recovering after corona lockdown

कोरोना की सुस्त रफ्तार से कांच उद्योग जगत की बढ़ी उम्मीदें

Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
ferozabad glass indrustry recovering after corona lockdown
रफ़रोजाबाद ! शहर के एक शोरूम पर सजे फैंसी कांच आयटम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। देश के बड़े शहरों में कोरोना से जुड़ीं पाबंदियों में ढील व केसों के कम होने के कारण सुहागनगरी के कांच व चूड़ी कारोबार को मंदी के हालतों से उभरने के संकेत मिले हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई के कांच कारोबारियों की आवाजाही कांच नगरी में रौनक बढ़ गई है। कारोबारियों की माने तो बाहर से आने वाले ग्राहक व व्यापारियों की वजह से कांच व चूड़ी कारोबार को मंदी से निजात मिलने की उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना से जुड़ीं पाबंदियों में ढील दी जा रही है। इससे शादी-मांगलिक कार्यक्रमों के सीजन फरवरी-मार्च में कांच कारोबार जगत को मंदी से उबरने की उम्मीदें हैं। कांच-चूड़ी कारोबारी एवं कारखानेदारों की माने तो दो माह की अवधि में शादी-मांगलिक कार्यक्रमों की धूम है। इससे कांच गिफ्ट आइटमों एवं फैंसी व लाल व हरी रेशम चूड़ी की डिमांड अधिक रहेगी। कारोबारियों की माने तो 15 दिन से बड़े शहरों के व्यापारी फिरोजाबाद में आने-जाने लगे हैं। इससे माउथ ब्लोइंग इकाईयों में तमाम तरह के गिफ्ट आइटम तैयार कराने के कारण उत्पादन का पहिया गति पकड़ रहा है।
विज्ञापन

इन कांच गिफ्ट आयटम की मांग बढ़ी
- वाइन सेट, पुटिंग सेड, लेमन सेट, टी सेट के अलावा कैटरिंग के रूप में प्रयुक्त होने वाले ग्लास आयटम आदि की मांग ज्यादा है। इसके अलावा हस्तनिर्मित कांच की मूर्तियों और होटलों के शो केस में प्रदर्शित होने वाले आयटम की भी डिमांड है। वहीं, कांच कारोबार में हरी व लाल रेशम वाली चूड़ी के अलावा फैंसी गोल्डन पॉलिश वाली चूड़ी सेट की खरीद को ग्राहक चूड़ी बाजारों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक व मैलामाइन से बने उत्पादों से मिल रही चुनौती-
कांच निर्मित गिफ्ट आइटम व किचिन वेयर तैयार कराने वाले कारखानेदारों व शोरूम स्वामियों की माने तो इस वक्त बाजार में प्लास्टिक व मैलामाइन से बने गिफ्ट आयटम की भरमार है। मैलामाइन निर्मित किचिन वेयर की दरें भी कांच से सस्ती हैं। ऐसे में ग्राहक कांच आइटमों के साथ-साथ वैकल्पिक तौर पर मैलामाइन उत्पादों पर भी हाथ बढ़ा रहे हैं।
कोरोना की पाबंदियों में ढील और शादी-समारोह में मेहमानों की संख्या बढ़ना सकारात्मक है। गिफ्ट के तौर पर प्रयुक्त कांच आइटम की मांग बढ़ रही है। हालांकि बाजार में प्लास्टिक और मैलामाइन के उत्पाद भी आ गए हैं। लेकिन अब तक मंदी की मार से परेशान कांच उद्योग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कारोबारी गतिविधियां तेज होंगी।

अभिषेक मित्तल चंचल माउथ ब्लोइंग कारखानेदार
शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों में लाल व हरी रेशम की चूड़ी का प्रयोग उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में बहुतायत में होता है। कारखानों में इस वक्त लाल व हरी रेशम चूड़ी का उत्पादन बढ़ा है। हालांकि सफेद रिंग अन्य किस्म की चूड़ी का उत्पादन भी अगले पखवाड़ा में बढ़ने की उम्मीद है।
बिन्नी मित्तल चूड़ी कारखानेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed