फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad development, election code of conduct

छह दिन में 14 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी, 115 सड़कों और गलियों के निर्माण का रास्ता साफ

Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ferozabad development, election code of conduct
रफ़रोजाबाद ! नगर निगम सीमा की नई आबादी क्षेत्र में कच्ची पड़ी गलियां - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विकास कार्योें में अनदेखी का आरोप लगाकर साल भर आंदोलन करने वाली नई आबादी की जनता को आखिरकार विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पहले शहर की सरकार (नगर निगम) को विकास कार्यों की सुध आ गई। तीन से आठ जनवरी तक महज छह दिन में 14 करोड़ की लागत से करीब 115 सड़कों और गलियों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को वर्कऑर्डर जारी कर दिए।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें, खत्म होंगी दुश्वारियां
नई आबादी दुर्गेश नगर, सतीनगर, लालपुर नई आबादी, ओमनगर, मोतीनगर, संतनगर फुलवाड़ी, लेबर कॉलोनी, सुहागनगर, करबला, आजाद नगर, मोहल्ला खेड़ा, संतनगर, रामनगर, मेहताबनगर, कोटला रोड, दखल, टापाकलां, हिमायूंपुर के साथ अन्य मोहल्ले शामिल हैं। जहां पर नगर निगम द्वारा सड़कों के साथ गलियों का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

किस दिन कितने करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी
3 जनवरी को एक करोड़ 85 लाख
4 जनवरी को एक करोड़ 27 लाख
5 जनवरी को एक करोड़ 25 लाख
6 जनवरी को दो करोड़ 56 लाख
7 जनवरी को पांच करोड़ 10 लाख
8 आठ जनवरी को दो करोड़ 72 लाख
क्या कहते है लोग
साढ़े चार साल में शहर में कुछ विकास कार्य नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी बनने के बाद भी यह प्रतीत नहीं होता कि हम लोग स्मार्ट सिटी में रहते है। शहर के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की। करोड़ों रुपया दिया। जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल नहीं की। आचार संहित लगने से पूर्व जिस गति से विकास कार्य की ओर ध्यान दिया गया। यदि यह कार्य पहले किए जाते तो आज शहर की तस्वीर बदल गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय बंसल, व्यापारी
चुनाव से पूर्व यह सब कार्य एक दिखावा है। इससे जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी। सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, सुरक्षा, नौकरी है। इस ओर पहल होनी चाहिए। विकास कार्य होते रहे हैं और होते रहेंगे। एक साथ करोड़ों की धनराशि से विकास कार्य शुरू कराने से शहर की जनता को कोई अधिक लाभ नहीं होगा। यदि यह कार्य पहले हो जाते। तो जनता को कुछ राहत मिलती।

अब्दुल सलाम, एडवोकेट।
वर्क ऑर्डर की जांच और जुलाई से लेकर अक्तूबर माह तक डेंगू के कारण नगर निगम के कार्य प्रभावित हुए। दिसंबर माह के अंत तक री टेंडर आए थे। हालांकि सड़कों के निर्माण लगातार कराए गए। लेकिन आदर्श आचार संहिता लगने के कारण वर्कऑर्डर जारी किए गए। जिससे दो माह तक शहर का विकास कार्य प्रभावित न हो।
प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed