{"_id":"586554964f1c1b8840eee543","slug":"farmers-increase-production-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक प्रयोग कर किसान बढ़ाएं उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक प्रयोग कर किसान बढ़ाएं उत्पादन
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में कृषि विज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जय किसान जय विज्ञान सप्ताह के तहत ग्राम दिनौली में गोष्ठी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. तेजप्रकाश ने कृषक महिलाओं का स्वागत किया।
गोष्ठी में गोबर की खाद, नेडप कंपोस्ट, बर्मी कंपोस्ट,जैव उर्वरक जैसे राइजोवियर कल्चर, अजेटो वेक्टर कल्चर, पीएसपी कल्चर तथा हरी खाद बनाने की भी विधियां बताईं। वैज्ञानिक आशा यादव ने महिलाओं को फल व सब्जी प्रसंस्करण के तहत जैम, जैली, मुरब्बा,अचार व सॉस आदि की विधियों को समझाया। डा.ओमकार सिंह यादव ने वैज्ञानिक पशुपालकों को सर्दियों में दुधारू भैसों की देखभाल की जानकारी दी। सर्दियों में भैसों को 500 ग्राम अतिरिक्त दाना दें। अध्यक्षता प्रधान दिनौली पुष्पेंद्र कुमार ने की। गोष्ठी में 14 गरीब किसानों को कंबल वितरित किए। यशवीर सिंह, मुकेश कुमार,गंगा सिंह शामिल थे।
फोटो-सांसद ने किया कृषि वैज्ञानिक का सम्मान
टूंडला (ब्यूरो)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान केन्द्र छलेसर पर आयोजित जय किसान जय विज्ञान किसान गोष्ठी में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री रामशंकर रामशंकर कठेरिया द्वारा कृषि उद्यान वैज्ञानिक डा. सुभाष चंद्र शर्मा को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कृषि एवं उद्यान में विविधीकरण, सहफसली, सघन, अंतराशस्य फसलों के साथ आलू की वैज्ञानिक जैविक खेती में तकनीकी जानकारी के साथ लागत फसल कम करने के उपाय बताए जाने पर दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डा. एमएस चौहान, डा. एसके दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।