फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer troubled by financial crisis commits suicide by hanging himself

Firozabad News: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 16 Jun 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Jun 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer troubled by financial crisis commits suicide by hanging himself
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

आग में जले सामान का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान था, शीतगृह संचालक ने भी कर ली थी बेईमानी

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। दो साल पहले आलू बेचने में शीतगृह संचालक द्वारा की गई बेइमानी और फरवरी माह में आग में जले ट्रैक्टर और अन्य सामान का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसान के सामने जब आर्थिक तंगी की स्थिति आयी तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी।


सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर निवासी नंदकिशोर (32) ने शुक्रवार की रात पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही नंद किशोर बहुत परेशान था। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व एक शीतगृह स्वामी ने उसके आलू की बिक्री में बेईमानी कर ली थी। वहीं 7 फरवरी को उसके घेर से ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने के कारण नंदकिशोर की झोंपड़ी में आग लग गई थी। आग की चपेट में ट्रैक्टर और काफी अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। तभी ने नंदकिशोर इस नुकसान के मुआवजा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा था लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को सुरेशचंद्र हरिद्वार के लिए निकल गए थे। रास्ते में रात करीब 11 बजे उनके पास ग्रामीणों ने सूचना दी कि पुत्र नंदकिशोर ने फंदा लगाकर जान दे ही है। इसके बाद वह रास्ते ही लौट कर गांव आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नंदकिशोर विवाहित था। परिवार में पत्नी व दो बच्चे लवकुश (एक) व ईशू (2) हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed